रांची, दिसम्बर 22 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा थाना क्षेत्र के लोधमा टीओपी अंतर्गत गुयू गांव में अज्ञात अपराधियों ने आदिवासी कांग्रेस के प्रखंड महासचिव 24 वर्षीय सुमित तिग्गा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे की है। जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम सुमित तिग्गा अपने घर में था तभी उसके दो दोस्त घर से बुलाकर ले गए, वह गांव में अलाव ताप रहा था उसी दौरान कुछ अपराधी पहुंचे और सुमित तिग्गा के सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजनों और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और रांची स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कर्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। सोमवार की शाम शव का अंतिम संस्कार कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.