रांची, दिसम्बर 8 -- कर्रा, प्रतिनिधि। गोवा के नाइट क्लब में गैस सिलेंडर विस्फोट में झारखंड के तीन युवकों की मौत के बाद सोमवार को मृतकों के पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट लाए गए। मृतकों में खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड अंतर्गत जरियागढ़ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी मोहित मुंडा शामिल थे। शव पहुंचने की सूचना से सुबह से ही मृतक के परिजन एयरपोर्ट पर बेटे के पार्थिव शरीर को लेने पहुंच गए थे। जैसे ही शव परिजनों को सौंपा गया, अपने लाल का चेहरा देखते ही वे विलाप करने लगे। चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव ले जाया गया। गोविंदपुर पहुंचते ही माहौल पूरी तरह मातमी हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों की हजारों की भीड़ अंतिम दर्शन करने उमड़ पड़ी। हर किसी की आंखें नम थीं और गांव भर में शोक की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.