बदायूं, जून 16 -- बदायूं। बदायूं गौरव क्लब के संरक्षक समाजसेवी दिनेश चंद्र शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर एक शाम समाजसेवी दिनेश चंद्र शर्मा के नाम काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शायर अहमद अमज़दी बदायूंनी, गीता शर्मा एवं बदायूं गौरव क्लब के सचिव अमन मयंक शर्मा ने किया। शायर अहमद अमज़दी बदायूंनी ने पढ़ा, काश ऐसा नसीब हो जाए...। अमन मयंक शर्मा कुछ यूं याद किया, गम हो खुशी हो या कोई मौसम हो कष्ट का, मेरी हमेशा ढाल बना आशीर्वाद है...। कवि सुनील शर्मा समर्थ ने पढ़ा, कर्म के आधार पर अधिकार होना चाहिए...। शायर सादिक अलापुरी ने पढ़ा, मैने चाहा तुझे उम्र भर जिंदगी...। कवि शैलेन्द्र मिश्रा देव, शम्स मुजाहिद बदायूनी, कवि राजवीर तरंग, कवि अचिन मासूम आकाश पाठक आदि ने रचना पाठ किया। क्लब की महिला अध्यक्ष गीता शर्मा व ग...