मुजफ्फरपुर, नवम्बर 19 -- मुजफ्फरपुर। रामबृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में बुधवार को गीता जयंती कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. मधु सिंह ने गीता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भगवद-गीता को किसी विशेष धर्म से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है। यह आर्ट ऑफ लिविंग है, कर्म का विज्ञान है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संयोजिका डॉ. रेणुबाला ने कहा कि मानव जीवन में कर्म ही व्यक्ति के भाग्य का निर्माण करता है। कर्म के विज्ञान को समझना प्रत्येक व्यक्ति के लिए अनिवार्य है। इस अवसर पर डॉ. मंजुल श्री, डॉ. अणिमा कुमारी, छात्राओं सहित शहर के लगभग 50 से अधिक गीता प्रेमी ने संपूर्ण गीता परायण किया। आचार्य गोविंददेव गुरु महाराज द्वारा स्थापित गीता परिवार के अभियान से भी लोगों के अवगत कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...