बागेश्वर, फरवरी 13 -- तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल सेवा पूरी तरह पटरी से उतरी हुई है। शुक्रवार को एक बार फिर कर्मी समेत पिंडर घाटी में बीएसएनएल सेवा ठप है। लोगों के मोबाइल फोन शोपीस बने हुए हैं। लोग अपने प्रवासियों से बात तक नहीं कर पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यहां महीने में दस दिन ही सेवा मिल पाती है। गत दिनों एक हफ्ते तक यहां संचार सेवा ठप रही। उन्होंने मोबाइलों में महीने का नेट पैक डाला है, लेकिन उन्हें सुविधा नहीं मिल रही है। कई उपभोक्ताओं ने मामले को लेकर उपभोक्ता फोरम में जाने की चेतावनी भी दी है। इधर बीएसएनएल के डीई आशीष निगम ने बताया कि लाइन में फॉल्ट है। मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द सुविधा सुचारू की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...