धनबाद, दिसम्बर 11 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। डुमरा हॉस्पिटल कॉलोनी में रहने वाले महेश कुमार ने बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत एक कर्मी पर मारपीट का आरोप लगाया है। इसकी लिखित शिकायत बाघमारा पुलिस से की है। शिकायत के आलोक में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। महेश ने पुलिस को बताया कि वह यांत्रिक विभाग में सप्लाई का कार्य करता है। इंडेट में पीआर बनाने के नाम पर विभाग में कार्यरत सोनू सिंह ने उससे दो सौ रुपए मांगा था। इसकी शिकायत उन्होंने विभाग के वरीय पदाधिकारी से की थी। इसी को लेकर सोनू ने ब्लॉक दो कार्यालय के समीप मेरे साथ मारपीट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...