भागलपुर, दिसम्बर 3 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएमबीयू के जनरल सेक्शन में तैनात कर्मी इम्तियाज अहमद का 29 नवंबर को अकस्मात निधन हो गया। उस दिन विवि में शोकसभा का आयोजन नहीं हो सका। मंगलवार को विवि के सिंडिकेट हॉल में शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा शामिल हुए। उन्होंने मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही कहा कि इस शोक की घड़ी में विवि परिवार कर्मी के परिजनों के साथ है। उन्होंने कहा कि उनके आश्रितों को जरूरी लाभ देने की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए। शोकसभा के दौरान शोक प्रस्ताव पढ़ा गया। इसके बाद दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान विवि की डीएसडब्लयू सह प्रभारी कुलसचिव डॉ. अर्चना साह, डीओ डॉ. अनिल कुमार, एनएसएस समन्वयक डॉ. राहुल कुमार, कर्मचारी सीनेटर रंजीत कुमार, जनरल शाखा के वरीय प्रशाखा पदा...