बेगुसराय, दिसम्बर 4 -- तेघड़ा। अनुमंडल कार्यालय के बीएनएनएस ऑपरेटर कुंदन कुमार का अचानक हार्ट अटैक से मौत हो जाने के बाद अनुमंडल कर्मियों ने दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। पंचायत समिति के अटल कलाम भवन में आयोजित शोकसभा में लोगों ने कहा कि दिवंगत कुंदन एक व्यवहार कुशल कर्मी थे। कर्मियों ने उन्हें विनम्र व संवेदनशील कर्मी बताया। मौके पर अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...