दरभंगा, मई 6 -- दरभंगा। नीट-यूजी की परीक्षा के दौरान रविवार को समस्तीपुर में पुलिस की गिरफ्त में आए सॉल्वर गैंग के सरगना का तार दरभंगा से जुड़ने की जानकारी मिलने पर लोग स्तब्ध रह गए। गैंग का सरगना राम बाबू मल्लिक लहेरियासराय थाने के रहमगंज स्थित काली मंदिर के बगल का रहने वाला निकला। मामला और भी ज्यादा चर्चा में आ गया जब लोगों को पता चला कि वह दरभंगा मेडिकल कॉलेज के एक सेवानिवृत्त कर्मी का बेटा है। सूत्रों के अनुसार उसके पिता फिलहाल दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन परिसर में आउटसोर्सिंग पर गार्ड के रूप में तैनात हैं। मामले की जानकारी मिलने पर कॉलेज परिसर में भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सूत्रों के अनुसार आउटसोर्सिंग कर्मी पिछले चार-पांच दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। उनके पुत्र राम बाबू की गिरफ्तारी और सॉल्वर गैंग से जुड़े होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.