रुद्रपुर, दिसम्बर 2 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान टीम। मंगलवार देर शाम मुख्य बाजार में ज्वैलर्स की दुकान को सील करने गई नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम और व्यापारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दुकान के बाहर भारी हंगामा खड़ा हो गया। निगम अधिकारियों ने दुकान स्वामी पर नोटिस फाड़ने और कर्मचारियों से अभद्रता का आरोप लगाया, जबकि व्यापारियों ने निगम की कार्रवाई को अराजक और हिटलरशाही करार दिया। काफी देर के हंगामे के बाद व्यापारी मेयर विकास शर्मा से मिले। वार्ता में मेयर ने फिलहाल दुकान सील करने की कार्रवाई रोकने के निर्देश दिए और अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। सोमवार शाम नगर निगम को मुख्य बाजार स्थित ज्वैलर्स शॉप के बाहर अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। इस पर निगम टीम ने दुकान के बाहर चालान का नोटिस चस्पा किया। आरोप है कि इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.