रुद्रपुर, जनवरी 9 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के फिशरीज महाविद्यालय के डीन डॉ. अवधेश कुमार ने अपने ही कार्यालय के दो कर्मचारियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने निदेशक प्रशासन, कुलपति तथा सुरक्षा विभाग को लिखित शिकायत की है। डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि बुधवार को सुबह वे अपने कार्यालय में सहायक लेखाधिकारी के साथ वित्तीय मामलों पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान प्रयोगशाला सहायक एवं एक अन्य कर्मचारी अचानक कक्ष में पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए हाथापाई तथा जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि एक कर्मचारी पूर्व में भी अभद्र व्यवहार कर चुका है। जबकि एक पर नशे की हालत में कॉलेज आने और कार्य में लापरवाही के आरोप है। डीन ने मांग की है कि मारपट करने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.