देहरादून, फरवरी 7 -- नई टिहरी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 18 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर आक्रोश जताया। कहा कि परिषद लंबे समय स एसीपी का लाभ देने, पुरानी पेंशन बहाल करने समेत अन्य मांगों के निराकरण को लेकर लंबे समय से संघर्षरत है। लेकिन सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। जिस कारण कर्मी सड़कों पर आंदोलन को मजबूर है। शनिवार को कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राणा के नेतृत्व में कर्मियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर सरकार पर निशाना साधा। कहा कि वर्षो से एसीपी व्यवस्था की बहाली, वेतन विसंगतियों का निराकरण, केंद्रीय दरों पर मकान किराया भत्ता, पुरानी पेंशन लागू करने, गोल्डन कार्ड के तहत कैशलेस चिकित्सा सुविधा, आउटसोर्सिंग कर्मियों की सेवा सुरक्षा आदि सुविधाएं देने की मांग को संघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.