पूर्णिया, जनवरी 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 151 वां स्थापना दिवस मनाया। मौसम विभाग की स्थापना 15 जनवरी 1875 को की गयी थी। स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीपीडब्ल्यूडी के असिस्टेंट इंजीनियर अमरेश कुमार एवं कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मण यादव उपस्थित थे । भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम कार्यालय पूर्णिया के इंचार्ज वीरेंद्र कुमार झा, मौसम वैज्ञानिक राकेश कुमार, वैज्ञानिक सहायक राहुल कुमार, वैज्ञानिक सहायक विराट कृष्णा, वैज्ञानिक सहायक सुधीर कुमार , धीरज गांधी, आलोक कुमार , आशीष कुमार, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर मौसम संबंधी विभिन्न प्रकार के लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । लेखन प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्र को प्रोत्साहित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...