गढ़वा, मार्च 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। एवर ग्रीन आउट सोर्सिंग कंपनी के तहत बालिका उच्च विद्यालय, रामासाहु उच्च विद्यालय और कस्तुरबा गांधी आवासी बालिका उच्च विद्यालय में कार्यरत 18 गार्ड, सफाई कर्मी और माली को पिछले नौ माह से वेतन नहीं मिला है। उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उक्त कर्मी जिला शिक्षा पदाधिकारी से लेकर डीसी तक गुहार लगा चुके हैं। बावजूद कोई पहल नहीं होने से कर्मी आक्रोशित हैं। इतना ही नहीं कर्मियों को आउट सोर्सिंग कंपनी की ओर से भी शोषण किया जा रहा है। कर्मी कमलेश कुमार, मिथिलेश कुमार, शीला देवी, ममता देवी, काजल कुमारी, सरिता देवी, ज्ञांति देवी, कौशल्या देवी, गणेश राम सहित अन्य ने बताया कि कंपनी की ओर से 17 हजार, 18 हजार व बीस हजार रुपये प्रतिमाह वेतन की जगह पांच, सात व दस हजार रुपये का भुगतान किया जाता है। मामले को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.