गोपालगंज, मई 11 -- उचकागांव,एक संवाददाता। मजदूरी बढ़ाए जाने की मांग को लेकर मीरगंज नगर परिषद के सफाई कर्मी पिछले तीन दिनों से बेमियादी हड़ताल पर हैं। जिससे नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। शहर के मुख्य चौक-चौराहे सहित गलियों में कूड़े-कचरे का ढेर लग गया है। जहां सुबह से लेकर शाम तक आवारा कुत्ते व सूअर मंडरा रहे हैं और गंदगी फैला रहे हैं। कचरे का उठाव नहीं होने से चारों तरफ गंदगी फैल रही है। जिससे शहर के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। हालांकि नगर प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सफाई कराई जा रही है। लेकिन, उसका खास असर देखने के लिए नहीं मिल रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में कचरे का अंबार लगा हुए है। सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण फिलहाल नगर में पूरी तरह से सफाई व्यवस्था ठप है। इससे शहरवासी परेशान हैं और गंदगी के कारण क्षेत्र में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.