छपरा, अगस्त 19 -- छपरा, एक संवाददाता। कलेक्ट्रेट से लेकर प्रखंड -अंचलों में कार्यरत कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन व आम लोगों का कार्य प्रभावित हो रहा है।बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के 11 वें दिन हड़ताल पर डटे रहने के कारण आम लोगों के कार्यों पर असर पड़ने लगा है। नगरपालिका चौक पर धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जबतक सरकार समाहरणालय लिपिकीय संवर्ग के कर्मियों की 10 सूत्री मांगों पर पहल नहीं करेगी तबतक हड़ताल जारी रहेगा। धरना पर रणविजय कुमार सिंह, रतनेश कुमार, निखिल कुमार ,रविशचन्द्र गुप्ता और अन्य कर्मचारी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.