गोरखपुर, मई 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के मुख्यालय मंडल मंत्री सतीश चंद्र अवस्थी ने 2023 में रेलवे बोर्ड द्वारा गठित कैडर रिस्ट्रक्चरिंग कमेटी के कार्यकाल को 31 दिसंबर तक बढ़ाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कैडर रिस्ट्रक्चरिंग, रेल कर्मचारियों के भविष्य की पदोन्नति से जुड़ा हुआ मामला है। इसे जानबूझकर लटकाया जा रहा है। यह कर्मचारियों के भविष्य की संभावनाओं के साथ खिलवाड़ है। रिस्ट्रक्चरिंग यदि 8 वे वेतन मान के लागू होने के पहले अमल में नहीं आएगा तो रेल कर्मचारियों को बड़ा वित्तीय तथा पदोन्नति का नुक़सान होगा। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित वो कर्मचारी होंगे जो 1 जनवरी 2026 के पूर्व सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने सहमति के बिंदुओं पर तत्काल शासनादेश जारी किए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.