गोपालगंज, मई 29 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर मतदान कर्मियों का डेटाबेस तैयार किया जाना है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक व प्रधानाध्यापकों का डेटाबेस तैयार करने को लेकर प्रपत्र 1 एवं 2 को भरकर तीन दिनों के भीतर जमा करने का निर्देश दिया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर डीपीओ स्थापना ने प्रखंड के सभी विद्यालयों में कार्यरत सभी कोटि के शिक्षकों, प्रधानाध्यापक व कर्मियों का डेटाबेस तैयार करने का निर्देश मिला है। इसको लेकर प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी राजेश झा ने बताया कि विभाग के निर्देश का पालन किया जाएगा व तीन दिनों के अंदर डेटाबेस तैयार कर भेज दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.