पीलीभीत, अगस्त 7 -- प्राकृतिक खेती अपनाने से फसलों की पैदावार में बढोत्तरी हो रही है। बीसलपुर में कर्मापुर के गन्ना किसान अशोक कुमार प्राकृतिक खेती के मॉडल को अपनाकर आर्थिक रूप से समृद्ध हो किसानों के लिए रोल मॉडल बन रहे हैं। वे अपने यहां पचास से अधिक देशी गायों का पालन कर रहे हैं। डीसीओ खुशीराम ने सहकारी गन्ना विकास समिति बीसलपुर क्षेत्र के गांव कर्मापुर का भ्रमण किया। इस दौरान डीसीओ ने प्रगतिशील गन्ना किसान अशोक कुमार से मुलाकात कर खेतीबाड़ी के बारे में बातचीत की। वह प्राकृतिक खेती क़ो अपना रहे हैं l वह देशी गाय के गोबर और गौ मूत्र से जीवामृत, बीजामृत, घन जीवामृत, नीमास्त्र बनाकर फसलों में प्रयोग कर रहे हैं। प्रगतिशील गन्ना किसान अशोक कुमार ने बताया कि उनके यहां 50 से अधिक देशी गाये हैं, जो भी गाय उनको सड़कों पर निराश्रित घूमती या फिर घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.