गंगापार, फरवरी 10 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। कटरा दयाराम स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कर्मवीर इलेवन तिलक का पूरा ने डॉ. एके सिंह स्पोर्टिंग क्लब खानपुर को पांच रनों से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्मवीर इलेवन ने निर्धारित 12 ओवरों में 69 रन बनाए। टीम की ओर से निसार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉ. एके सिंह स्पोर्टिंग क्लब खानपुर की टीम अब्दुल अहद के 35 रनों के बावजूद निर्धारित ओवरों में 64 रन ही बना सकी और पांच रन से मैच हार गई। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए निसार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी और गेंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.