मथुरा, जनवरी 2 -- कोसीकलां। कर्मयोगी सेवा संस्थान द्वारा शुक्रवार को कामर रोड पर एक बैठक आयोजित की गई। संस्थान अध्यक्ष डा. महेन्द्र सिंह सांगवान ने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य से जन सेवा के लिये संस्थान की स्थापना हुयी है। इसका उद्देश्य जीवों पर दया एवं सेवा, वृद्ध व अनाथों के लिये आश्रय गृह, पशु पक्षियों के जीवन यापन के समुचित प्रबंध करना है। कृष्ण गोपाल गर्ग ने कहा कि सभी सेवाओं का ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाए, जिससे सेवाभावी लोग निशुल्क सेवाओं का लाभ पा सकें। राधेश्याम अग्रवाल ने कहा कि संस्थान द्वारा पूर्णतया निशुल्क सेवा दी जा रही है। कोई भी व्यक्ति सभी सेवाओं का लाभ ले सकता है। इस दौरान धरनीधर अग्रवाल, मोहनश्याम, देवी सिंह, हरविंदर सिंह, डा रामनाथ शर्मा, परशुराम शर्मा, अनीता अग्रवाल, उषा संत, जितेन्द्र कुमार, रामसिंह स...