बहराइच, फरवरी 17 -- बहराइच, संवाददाता। कर्मयोगी सत्यनारायण सिंह पुस्तक का प्रकाशन होने जा रहा है। इस पुस्तक के लेखक उनके साहित्यकार पुत्र स्वर्गीय सत्यव्रत सिंह हैं। स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और समाज सुधारक सत्यनारायण सिंह के जीवन पर आधारित पुस्तक तत्कालीन बहराइच का एक ऐतिहासिक दस्तावेज है। किसान पीजी कॉलेज के प्रवक्ता डॉ.सत्यभूषण सिंह ने बताया कि 1952 का देश का पहला संसदीय चुनाव संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में चुनाव चिन्ह दीपक से लड़कर जिले में विपक्ष की उपस्थिति दर्ज करवाने वाले सत्यनारायण सिंह के जीवन पर आधारित पुस्तक कर्मयोगी सत्यनारायण सिंह का प्रकाशन होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि सब डिप्टी इंस्पेक्टर आफ स्कूल्स की नौकरी से इस्तीफा देकर कैसरगंज से संसदीय से उन्होंने चुनाव लड़ा था। 1957 के पंजाब के हिन्दी रक्षा आंदोलन म...