छपरा, जनवरी 29 -- छपरा, हमारे संवाददाता। ऑपरेशन आहट के तहत सीआईबी छपरा, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट छपरा व एसोसिएशन फॉर वॉलंट्री एक्शन के संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। बाल मजदूरी के लिए नाबालिग बच्चों की तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने कर्मभूमि एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12407 से 8 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया, वहीं 3 मानव तस्करों को बुधवार की रात्रि मेंगिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब बल वाराणसी एस रामकृष्ण एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त अपराध गोरखपुर के निर्देशन में बचपन बचाओ आंदोलन के तहत चल रही विशेष ड्राइव के दौरान दिनांक गुप्त सूचना मिली कि कुछ नाबालिग बच्चों को बाल मजदूरी के लिए पंजाब ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर जैसे ही कर्मभूमि एक्सप्रेस छपरा स्टेशन पहुँची, संयुक्त टीम ने ...