बक्सर, जून 23 -- पेज तीन के लिए ------- फोटो संख्या-18, कैप्सन- सोमवार को राजपुर के डिहरी कोठिया गांव के पास नदी में युवक के डूबने के बाद घटनास्थल पर पहुंच छानबीन करते थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश व अन्य। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजपुर थाना के डिहरी कोठियां का एक युवक कर्मनाशा नदी में डूब गया। खबर मिलते ही राजपुर के थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गए और युवक की तलाश शुरु कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार डिहरी कोठियां निवासी रामाशीष राम का पुत्र उमेश राम 18 सोमवार को टोले के ही कुछ लड़कों के साथ भैंस धोने के लिए कर्मनाशा नदी में गया था। बताया जाता है कि भैंस धोने के दौरान उमेश नदी में डूब गया। इसकी सूचना मिलते ही परिजन और गांव के लोग नदी के किनारे जुट गए। तत्काल राजपुर की पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सिंह सदल-ब...