प्रयागराज, जून 3 -- जीरो रोड कार्यालय पर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक हुई। इसमें संगठन सृजन अभियान को लेकर विशेष चर्चा हुई। मुख्य अतिथि पार्टी कोऑर्डिनेटर प्रमोद पांडेय ने कहा कि पार्टी इन दिनों संगठन सृजन अभियान में जुटी है, जिसके तहत कर्मठ, ईमानदार और निष्ठावान कार्यकर्ताओं का चयन पदाधिकारियों के रूप में किया जा रहा है। बैठक में राहुल त्रिपाठी, इमरान खान और गंगापार कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद, यमुनापार अध्यक्ष अशोक पटेल ने अपनी बात रखी। अध्यक्षता अशोक पटेल और संचालन राम मनोरथ सरोज ने किया। इस दौरान डॉ. जगत नारायण सिंह, राम किशुन पटेल, अंशुमान सिंह पटेल, संजय तिवारी, अरुण चौरसिया, सुशील तिवारी, डॉ. साधुचरण तिवारी, विनोद विश्वकर्मा, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.