आरा, फरवरी 13 -- आरा, निज प्रतिनिधि। श्रीकृष्ण चेतना समिति सभागार में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में गड़हनी के पूर्व प्रभारी प्रमुख विनोद कुमार यादव की पुण्यतिथि पर समारोह का आयोजन यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया की अध्यक्षता में किया गया। संचालन सुदर्शन यादव ने किया। उद्घाटन जेडीयू के वरीय नेता डॉ राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी ने किया। अपने उद्घाटन भाषण में डॉ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि विनोद कुमार यादव कर्मठ संघर्षशील और ईमानदार नेता थे। उन्होंने गड़हनी के प्रमुख के कार्यकाल में विकास के अनेकों उल्लेखनीय कार्य किए। बहुत कम उम्र में उनकी मृत्यु से समाज को अपूरणीय क्षति हुई। अध्यक्षता करते हुए यादव राम सकल सिंह भोजपुरिया ने कहा कि गड़हनी प्रखंड और पावर सब ग्रिड विनोद कुमार यादव के आंदोलन का परिणाम है। यदि बड़े पैमाने पर विनोद कुमार या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.