मुजफ्फर नगर, जून 22 -- चैतन्या इंडिया फिन क्रेडिट कंपनी का कर्मचारी महिला समूह से लोन रिकवरी की 62,100 रुपये की रकम लेकर फरार हो गया।चरथावल पुलिस ने एसएसपी के आदेश के बाद कर्मचारी के विरुद्ध अमानत में ख़यानत का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू की हैं। चरथावल में चैतन्या इंडिया फिन क्रेडिट कंपनी का कर्मचारी अमीर खान पिछले माह 14 मई को ऑफिस से खुशरोपुर, लडवा, अमीरनगर आदि गांव में महिला समूह से लोन की रिकवरी को गया था। यूनिट मैनेजर सुनील कुमार ने एसएसपी मुजफ्फरनगर को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि कैराना निवासी अमीर खान जो कंपनी का रिकवरी एजेंट था, वह 62,100 रूपये इकठ्ठा कर फरार हो गया है। उक्त कर्मचारी ने पैसे कंपनी के ऑफिस जमा नहीं कराए हैं। तितावी थाने में कार्यवाही नहीं की गई है। चरथावल थाने में एसएसपी के आदेश पर आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.