चंदौली, दिसम्बर 22 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को न्यूनतम वेतन एवं दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वन कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को और अधिक सशक्त व मजबूत बनाने पर जोर दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानदास अग्रहरि ने कहा कि वन कर्मचारियों का नैतिक दायित्व जंगल और वन्यजीवों की रक्षा करना है। बताया कि वन कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद ने कहा कि वन कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और मांगों को लेकर शीघ्र ही उच्चाधिकारियों से मिलकर अवगत कराया जाएगा। समस्याओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.