धनबाद, दिसम्बर 15 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति पिछडा वर्ग कर्मचारी समन्वय समिति का रविवार को सांगठनिक चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें संघ का पुनर्गठन किया गया। शिवपूजन राम अध्यक्ष, विजय कुमार महासचिव, रविंद्र प्रसाद संयुक्त सचिव, सुभाष बाउरी सचिव, बुधन राम कोषाध्यक्ष, फूलचंद मरांडी उप कोषाध्यक्ष, गणेश पासवान मीडिया प्रभारी, विक्रम पासवान सांस्कृतिक प्रभारी तथा भोला पासवान, सुरेश प्रसाद, अनुराग आर्या को सलाहकार तथा विधायक चंद्रदेव महतो को संरक्षक बनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...