भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर । लोकस्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग गोपगुट का आठवां जिला सम्मेलन रविवार को संयुक्त भवन प्रांगण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट बिहार के सुरेश शर्मा व जिला सचिव श्याम नंदन सिंह ने किया। कार्यक्रम को अध्यक्ष विष्णु कुमार मंडल, नकुल कुमार, विनय कुमार, जयप्रकाश सिंह, ब्रह्मदेव मंडल, राकेश कुमार अंबष्ट और प्रमंडलीय अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह ने संबोधित किया। सम्मेलन में संघ की कार्यकारिणी का गठन हुआ। इनमें मुख्य संरक्षक जय प्रकाश सिंह, अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल प्रसाद, ब्रह्मदेव मंडल, जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार और जिला सचिव विनय कुमार निर्वाचित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...