बरेली, जुलाई 2 -- बरेली। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ठा. मिशनपाल सिंह ने बताया कि कर्मचारियों ने तय किया कि सबसे पहले 8 जुलाई को सभी विभागों में प्रदर्शन कर अपनी ताकत दिखाएंगे। इसके बाद 9 जुलाई को विकास भवन के पास बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर धरना देंगे और जनसभा करेंगे। कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में कर्मचारी नेताओं ने सरकार की संविदा और ठेका प्रथा की नीतियों पर कड़ा विरोध जताया है। बैठक को संजीव मेहरोत्रा, मोहम्मद फैसल, जितेंद्र मिश्रा, राजेंद्र सिंह, महक सिंह, राम सिंह पटेल, राजन सैनी, प्रभाकर सैनी आदि शामिल रहे। तमाम पदाधिकारियों ने कहा कि हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो हड़ताल को राज्यव्यापी आंदोलन में बदलने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.