मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) का दो दिवसीय जिला सम्मेलन शनिवार से सदर अस्पताल रोड स्थित संघ भवन के सभागार में शुरू होगा। सम्मेलन के चार सत्रों में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी के अलावा जिला स्तरीय पदाधिकारी भी विचार रखेंगे। वे महासंघ से जुड़े सभी घटक संघों के पदाधिकारियों को संगठन को और मजबूत करने, कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को जोर शोर से उठाने के लिए अपनाए जानेवाले तौर तरीकों से अवगत कराएंगे। महासंघ के जिला सचिव महेन्द्र महतो ने शुक्रवार को तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बताया कि सम्मेलन के खुले सत्र का उद्धाटन शनिवार को महासंघ के महासचिव प्रेमचंद कुमार सिन्हा करेंगे। वहीं, दूसरे सत्र में प्रतिनिधि सत्र का आगाज महासंघ के मुख्य संरक्षक महेन्द्र राय करेंगे। कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.