रांची, जुलाई 8 -- रांची। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ केंद्रीय मजदूर संगठनों एवं कर्मचारी महासंघ/संघों के आह्वान पर बुधवार को होनेवाले देशव्यापी हड़ताल का समर्थन करेगा। महासंघ के प्रदेश महामंत्री सुनील साह ने कहा कि 17 सूत्री मांगों का समर्थन करते हुए आंदोलन में महासंघ भाग लेगा। कहा कि झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ अपनी 21 सूत्री मांगों को लागू कराने के लिए जोरदार आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...