जमशेदपुर, फरवरी 9 -- जमशेदपुर। आयकर विभाग के कर्मचारी संगठनों द्वारा 10 फरवरी को आयकर कर्मचारी फैडरेशन दिवस मनाया जाएगा। बिष्टुपुर के सीएच एरिया स्थित आयकर कार्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के सभी आयकर कर्मचारी की बैठक होगी और उनके मांगों पर चर्चा होगी। इस दौरान संगठन के कुछ विशेष पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। संगठन के नेता नरेंद्र कर्ण नहीं बताया कि संगठन की मजबूती को लेकर बैठक में चर्चा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...