चक्रधरपुर, फरवरी 20 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया ने कहा मंडल के कर्मचारी अच्छा काम कर रहे हैं। आपके कार्य के प्रति निष्ठा और समपर्ण के कारण हजारों रेल कर्मियों में से पुरस्कार के लिए आपको चुना गया है। आज डीआरएम कार्यालय में आयोजित विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार प्राप्त किए 9 विभागों एवं 1 अधिकारी समेत 17 कर्मियों के संर्बद्धना समारोह में डीआरएम हुरिया ने उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप और बेततर कार्य करें और मंडल का नाम रोशन करें तथा अन्य कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करें। मंडल के सभी विभागों के कर्मचारी अच्छा कार्य कर रहे हैं। आपने के मेहनत से चक्रधरपुर रेल मंडल के प्रत्येक विभागों की प्रसंशा की जा रही है। आपके मेहनत से ही रेलवे निरंतर विकास के पथ पर चल रहा है। आज मंडल के टाटानगर, झ...