गोरखपुर, फरवरी 12 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड की गोरखपुर शाखा में कार्यरत एक कर्मचारी पर ऋणियों से वसूली गई रकम कंपनी खाते में जमा न कर गबन करने का आरोप लगा है। कंपनी की शिकायत पर तिवारीपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर (लीगल लिटिगेशन) प्रशांत की ओर से एसएसपी को दी गई तहरीर में बताया गया कि फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड का शाखा कार्यालय सूरजकुंड स्थित आवास विकास कॉलोनी में है। यहां रिलेशनशिप ऑफिसर अनिल कुमार यादव को कंपनी की ओर से व्यापारिक कार्यों के लिए अधिकृत किया गया था। 25 मार्च 2025 को शाखा प्रबंधक संतोष कुमार ने रिकॉर्ड के निरीक्षण में पाया गया कि अनिल यादव ने विभिन्न लोनधारकों से ईएमआई और खाता बंदी के नाम पर करीब 70,750 रुपये की वसूली कर रसीद जारी की, लेकिन उक्त धनराशि...