नैनीताल, फरवरी 23 -- नैनीताल, संवाददाता। काशीपुर के गिन्नीखेड़ा स्थित 'कोल्ड ब्रिज एयर कंडीशनिंग' फर्म के मालिक ने अपने एक कर्मचारी पर लैपटॉप और लाखों रुपये का सामान लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। फर्म स्वामी सर्वजीत सिंह की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फर्म स्वामी सर्वजीत सिंह द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक आरोपी युवक को बीती 24 जनवरी को काम पर रखा था और उसे नैनीताल स्थित साइट पर तैनात किया था। चार दिन पहले ही उसे 75 हजार का नया लैपटॉप दिया था। रविवार रात तक वह संपर्क में था, लेकिन सोमवार सुबह से उसका कोई पता नहीं चला। फर्म स्वामी का आरोप है कि युवक लैपटॉप समेत कुल 3.5 लाख रुपये का कीमती सामान लेकर चंपत हो गया है। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि मामला काशीपुर क्षेत्र का है। फर्म स्वामी की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर द...