मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर। जिला मलेरिया कार्यालय के कर्मचारी धनंजय कुमार धीरज ने सदर अस्पताल में दवा नहीं रहने की शिकायत सिविल सर्जन से की है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि सदर अस्पताल में वह अपना इलाज कराने गये थे। डॉक्टर ने उन्हें पांच दवा लिखी थी, लेकिन एक भी दवा उन्हें काउंटर से नहीं मिली। उन्हें बाहर से दवा खरीदने को कहा गया। कर्मचारी ने सीएस से सदर अस्पताल में सभी दवा रखने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...