कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। श्रमिकों, रोजगार की प्रकृति और ट्रेड यूनियनों की भूमिका पर डिजिटल परिवर्तन, आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के असर पर दुनिया भर के देश मंथन कर रहे हैं। इसी कड़ी में 26 से 28 जनवरी तक चीन की राजधानी बीजिंग में एशिया-प्रशांत और अफ्रीका ट्रेड यूनियन एक्सचेंज कार्यक्रम होगा। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के श्रमिक गतिविधि ब्यूरो की ओर से ऑल चाइना फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियंस (एसीएफटीयू) के सहयोग से यह सम्मेलन हो रहा है। इसमें भारतीय मजदूर संघ ने कानपुर से कर्मचारी नेता मुकेश सिंह को नामित किया गया है। मुकेश सिंह शहर स्थित स्माल ऑर्म्स फैक्ट्री में कर्मचारी होने के साथ ही गवर्नमेंट एम्प्लॉइज नेशनल कन्फेडरेशन (जीईएनसी) के महासचिव, भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (बीपीएमएस) कार्यकारी अध्यक्ष और रक्षा मंत्राल...