लखनऊ, मई 18 -- लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीएन सिंह की पुण्य तिथि पर कर्मचारी नेताओं ने उन्हें याद किया। कर्मचारी प्रेरणा स्थल पर उनकी प्रतिमा पर परिषद के महामंत्री शिवबरन सिह यादव के नेतृत्व में माल्यार्पण किया। बताया गया कि आज कर्मचारियों को जो भी सेवा संबंधी हित लाभ प्राप्त हो रहे हैं वह बीएन सिंह के संघर्षशील नेतृत्व की देन है। इस दौरान डॉ. प्रदीप सिंह, सुभाष चंद्र तिवारी, अमरजीत मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, सुजीत कुमार, राजेश सिंह, रामपाल यादव, उदयभानु, विवेक कुमार यादव, दीनबंधु सिंह, दिग्विजय यादव, धीरेंद्र कुमार, राम सुरेश यादव, फहीम अख्तर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...