सहरसा, अक्टूबर 9 -- सहरसा। बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पूर्व जिला मंत्री व बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ में सक्रिय गणेश प्रसाद सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सावन कुमार कर्ण की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें पुष्प अर्पित किया गया। मौके पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री शरद कुमार ने कहा कि गणेश बाबू आजीवन कर्मचारी संगठन के प्रति निष्ठावान रहे। सभा में चिकित्सा संघ के संयोजक कुमार प्रियांशु सिंह, नंद कुमार खां, धर्मेंद्र कुमार, माधव खां,भारतेन्दु शेखर, विनय मूर्म, कुंदन कुमार राम , अभिषेक मिश्रा, अभिषेक सिंह, पंकज,लक्ष्मण, किशोर,सावन हंसदा, कृष्ण मोहन सहित अन्य ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

हिंदी हिन्दु...