मैनपुरी, फरवरी 9 -- नगरपालिका चेयरमैन संगीता गुप्ता ने स्वच्छता अभियान को लेकर सफाई नायक व कर्मचारियों को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने के निर्देश जारी किए हैं। चेयरमैन ने बताया कि स्वच्छता अभियान को लेकर सरकार व पालिक प्रशासन गंभीर है। नगरवासियों से अपील है कि कूड़ा एक स्थान पर डालें, जिससे कर्मचारियों को कूड़ा उठाने में परेशानी न हो। इस दौरान उन्होंने वॉर्ड श्रृंगार नगर का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने सफाई अभियान के दौरान कर्मचारियों को निर्देश दिए कि साफ-सफाई में लापरवाही न बरतें। कूड़े का समय से उठान करें। लोगों को भी जानकारी दें कि कूड़ा एक स्थान पर एकत्रित कर कूड़ा वाहन में डाले। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी कर्मचारी को कोई दिक्कत आ रही है, तो वह समस्या को पालिका को अवगत कराए।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.