रांची, फरवरी 20 -- रांची। जेएन कॉलेज, धुर्वा में शुक्रवार को शिक्षकेतर कर्मी जीतेंद्र सिंह के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। प्राचार्या डॉ. शमशुन नेहार की अध्यक्षता में कॉलेज परिवार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 18 फरवरी को हृदयाघात के कारण उनका निधन हो गया था। 1998 से कार्यरत जीतेंद्र सिंह अपने विनम्र और कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव के लिए लोकप्रिय थे। उनके योगदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.