मधुबनी, मई 10 -- लदनियां। प्रखंड के सभी पंचायत सचिव बीते एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं। इनके हड़ताल पर चले जाने से सभी पंचायत सचिवालय में कामकाज प्रभावित हो कर रह गया है। बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर सरकार से अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर बीते दो मई से ही ये सभी हड़ताल पर हैं। इनकी मांगों में गृह जिले में तबादला, ग्रेड पे बढ़ाया जाना, सेवा संपुष्टि सहित अन्य मांगें हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...