मैनपुरी, जून 6 -- मैनपुरी। बरनाहल क्षेत्र के ग्राम ककरारा निवासी प्रवीन कुमार पुत्र नेकसेलाल ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि डीएफओ कार्यालय में उसके बड़े भाई स्वदेशी लाल चतुर्थ श्रेणी (माली) के पद पर सेवारत है। स्वदेशीलाल ने उक्त पद पर नियुक्ति के दौरान दाखिल किए दस्तावेजों में अंकित जन्मतिथि में हेराफेरी की। शिकायती पत्र में कहा गया कि स्वदेशीलाल की नियुक्ति 14 जून 2002 को हुई है। नौकरी में दाखिल दस्तावेजों में जन्मतिथि एक जुलाई 1965 दर्ज है जबकि वोटर कार्ड में उम्र 68 वर्ष अंकित है। ऐसी स्थिति में उक्त स्वदेशीलाल के द्वारा नियुक्ति के समय दाखिल किए गए दस्तावेजों में अंकित जन्म तिथि एवं मतदाता सूची में दर्ज उम्र के संबंध में जांच कराई जाए और दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाए। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि पूर्व में भी उसने शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.