बस्ती, जनवरी 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान करते हुए निश्चित मासिक मानदेय एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को मंडल के तीनों जिलों की आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्रियों ने अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। आशाओं ने सरकार पर बनाए गाने सामूहिक रूप से गाकर उत्साह भरने का काम किया। 'आर-पार की है अबकी लड़ाई, सुनो हो मोदी देर न करा' गाने पर खूब तालियां बजीं। मंडल के तीनों जिलों से दूर-दराज से आई आशाओं ने हिस्सा लिया। घरना स्थल पर माहौल काफी गर्म रहा। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर निदेशक को सौंपा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्टेट की ओर से कहा गया है कि आशा की गाइड लाइन केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.