प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज। अल्लापुर के विक्रम त्रिपाठी का जन्म वर्ष 2001 में हुआ है। उन्होंने बीती 28 जनवरी को जन्म प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था। तहसील में विक्रम का जन्म प्रमाणपत्र अब तक नहीं बन सका है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी डेटा फीडिंग में व्यस्त हैं और इसके कारण काम में समय लग रहा है। नया कटरा के संजू शाह ने जनवरी में जन्म प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था। इस बार मतदाता बनने के लिए फॉर्म भरा तो उन्हें नोटिस मिल गई। जन्म प्रमाणपत्र उनके पास था तो लेकिन अब मिल नहीं रहा है। इससे बनवाने के लिए वो एक बार फिर सदर तहसील के चक्कर काट रहे हैं। ये महज दो मामले नहीं हैं, इनके साथ सैकड़ों मामले तहसीलों में आ रहे हैं। लोगों के पास अपने दस्तावेज हैं तो भी उनके पास माता-पिता के विवरण नहीं हैं और इस वक्त जन्म व जाति प्रमाणपत्र बनवाने के...