लखनऊ, जनवरी 5 -- लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने अपने आंदोलन का तीसरा चरण पूरा कर लिया है। तीसरे चरण का अंतिम कार्यक्रम चार जनवरी को हरदोई बस डिपो के परिसर में संपन्न हुआ, जिसका आयोजन सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद तिवारी ने किया था। सम्मेलन में लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर, हरदोई और रायबरेली जनपदों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने बताया कि अब आंदोलन का चौथा चरण 20 जनवरी को विधानसभा पर धरना प्रदर्शन के रूप में होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.