बिजनौर, फरवरी 5 -- बिजनौर। अटेवा के तत्वावधान में होने वाले 15 फरवरी को पेंशन क्रांति महासम्मेलन की सफलता को लेकर आईटीआई कर्मचारी संघ की संघ भवन में बैठक आयोजित हुई। बैठक में अटेवा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी ज़ोन प्रभारी चंद्रहास सिंह ने सभी कर्मचारियों से महासम्मेलन में प्रतिभाग करने का आह्वान करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन का संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर है। संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। गुरुवार को राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता एवं आईटीआई कर्मचारी संघ के जिला मंत्री आशीष सक्सेना के संचालन में बैठक हुई। आईटीआई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारे बुढ़ापे की लाठी है। जिसके लिए अटेवा संघर्षरत है। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने कहा पुरानी प...