मुरादाबाद, जनवरी 28 -- लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मो.याकूब और सचिव विपिन कुमार ने बुधवार को प्रांतीय खंड के एक्सईएन को मांगा पत्र सौंपा है। कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि कई वार्ता और उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद भी कर्मचारी समस्याएं लंबित है। इससे कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने कर्मचारियों की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...